गुरुवार, 8 मार्च 2012

तेरी बाहों मे सिमटकर यूँ जिए जाते हैं



तेरी बाहों मे सिमटकर यूँ जिए जाते हैं,
जैसे चाहत को नये रास्ते मिल जाते हैं

हमने कब चाहा था मिले मोहब्बत तेरी,
हँसके तेरे हर इल्ज़ाम सहे जाते हैं

तेरे दिल मे ना हो सनम दर्द कोई ,
इसलिए गम को अकेले ही पिए जाते है

आ जाते हो अक्सर तुम याद यूँ ही,
जब किताबो मे तेरे खत मिल जाते हैं

ये असर है तेरी मोहब्बत का "अखिल"
जो मेरे बोल भी गीतो मे ढल जाते है

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

ज़िंदगी अधूरी ना लगे



जियो तो ऐसे जियो की ज़िंदगी अधूरी ना लगे,
मुस्कुराओ किसी पल मे, तो मज़बूरी ना  लगे

रफ़्तार भारी ज़िंदगी मे हर रिश्ता है कच्चे धागे सा
ना जाने दो उसे, जिसके बिना ज़िंदगी पूरी ना लगे

अजनबी शहर है तेरा, हर दिल यहाँ पत्थर सा,
कैसे सुना दूं हाल-ए-दिल, कुछ भी ज़रूरी ना लगे

शुक्रवार, 18 मार्च 2011


उनके दामन मे खुशी, और हमारे दिल मे गम है
खैर कोई बात नही,
आँख उसकी भी नम है और हमारी भी नम है

सोचते हैं कहे तो कैसे कहे ये हाले दिल
कुछ गुमा है खुद पर, कुछ आरज़ू हमारी बेदम है

कोशिशे बहुत की हमने, ना दिल लगाए पत्थर से
पर क्या करे क़ातिलों सा अंदाज़-ए-सनम है

खुद को जला के घर उनका रोशन कर दे"अखिल"
मिट जाए किसी के लिए, ये क्या मोहब्बत से कम है

बुधवार, 29 दिसंबर 2010

कभी किसी को यादों से मिटाकर देखिए


कभी किसी से नज़र मिलाकर देखिए,
हो सके तो एक दोस्त बनाकर देखिए

रुक जाएगा ज़िंदगी का कलम चलते चलते
कभी कोई खूबसूरत ग़ज़ल बनाकर देखिए

महफ़िलो मे तो लोग हँस ही लेते हैं
तन्हाई मे भी कभी मुस्कुराकर देखिए

अजीब सा सुकून है शब्दो के भंवर मे
अहसासो को पन्नो पे सजाकर  देखिए

रिश्तों को तोड़ना तो आसान है "अखिल"
कभी किसी को यादों से मिटाकर देखिए

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010

अब आसमान की बात कर.......


ज़मीन को छोड़ , अब आसमान की बात कर
मुट्ठी भर ही सही, पर खुशी की तलाश कर

ये जिंदगी भी क्या है, बस पानी का बुलबुला है
जब भी किसी से बात कर, प्यार की बात कर

जब दर्द नही होगा तो, खुशी का मज़ा क्या होगा
हार से कभी ना मन को इस तरह उदास कर

तू अकेला नही" अखिल "इस दुनियाँ की भीड़ मे
सोने के पिंजरे मे अब आज़ादी की तलाश कर

शनिवार, 4 सितंबर 2010

चाँद भी पिघल जाए,उनकी सादगी को देखकर..



ना जाने वो दिल मे क्या राज़ छुपाए बैठे हैं
शायद एक खूबसूरत सा अंदाज़ छुपाए बैठे हैं

करीब होते, तो कह देते दिल का हाल सारा
तेरे दीदार की चाहत,अब दिल मे दबाए बैठे हैं

चाँद भी पिघल जाए,उनकी सादगी को देखकर
ये मेरे खुदा तू भी क्या क़ातिल चीज़ बनाए बैठे है 

उन्हे शिकायत है की, हमे प्यार नही है उनसे
कौन समझाए, हम भी क्या रोग लगाए बैठे हैं

सोमवार, 21 जून 2010

सताना तेरा चुपके से मुझे यूँ देखकर...


वो सताना तेरा चुपके से मुझे यूँ देखकर ,
अपने दिल की आरज़ू को दबाना याद है

आते देख कभी मेरा अचानक तेरे सामने 
तेरी धड़कनो का वो घबराना याद है

तेरे दिल पे लिखा था शायद मेरा नाम
तेरा खामोश लबो से प्यार जताना याद है

मेरा नाम ले ले कर अक्सर तन्हाई मे,
तुम्हारी सखियों का तुम्हे सताना याद है

वो मेरा इज़हारे मोहब्बत पे एक दिन सनम
तेरा बिन कहे शर्माकर चले जाना याद है

रविवार, 20 जून 2010

हर बात पर दिल जलाया ना करो ......


आते हो चेहरे पर चेहरा औड़कर,
यूँ रूख़ से परदा हटाया ना करो.

दोस्त हो हमारे कोई क़ातिल नही,
हर बात पर दिल जलाया ना करो

बहुत खूबसूरत है आँखे तुम्हारी,
इन आँखो मे कभी दर्द लाया करो

बहुत सी ठोकरे हैं ज़माने की राह मे
हर कही नंगे पैर जाया ना करो